फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 59 पशुओं को मुक्त कराया

Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। गुरुवार को भोर में डुमरियागंज थाने की पुलिस ने वध के लिए ले जाई जा रहे 59 गोवंशीय पशुओं को मुक्त करा लिया। कोहरे का फायदा उठाकर पशु तस्कर भाग गए। पशुओं को कोतवाली में लाकर उन्हें पशुपालकों में बांट दिया गया।
विज्ञापन

भोर में पुलिस को सूचना मिली कि भारी संख्या में गोवंशीय पशुओं को माली मैंनहा गांव की तरफ से अगया की ओर ले जाया जा रहा है। डुमरियागंज कोतवाली के एसएचओ अपने सहयोगियों के साथ अगया गांव के पोखरे के पास पहुंचे। वहां पुलिस ने घेराबंदी कर 59 पशुओं को मुक्त करा लिया। पुलिस के आने की आहट पाकर तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। डुमरियागंज के एसएचओ रामधनी यादव ने बताया कि बरामद पशुओं को पशुपालकों में बांट दिया गया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तस्करों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें