फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल आदर्श योजना में शामिल होगा शोहरतगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल आदर्श योजना में शामिल होगा शोहरतगढ़
विज्ञापन

मानक पर खरा नहीं उतर सकी नपा सिद्धार्थनगर व बांसी
सबसे छोटी नगर पंचायत होने का शोहरतगढ़ को मिला लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सूबे में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनने के बाद लागू पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में सबसे छोटा नगर पंचायत शोहरतगढ़ होने के कारण लाभ मिलने की उम्मीद परवान चढ़ गई है। इस आशय की रिपोर्ट जिला प्रशासन शासन को भेजने की तैयारी में जुट गया है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल होने के लिए नगर पालिका परिषदों में गृह कर, जल कर व अन्य कर की औसतन कुल मांग का 50 प्रतिशत वसूली की गई हो। जिस जनपद में ऐसे निकाय क्षेत्र न हो तो सबसे छोटी निकाय का चयन करने का फरमान मिला है। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र के बाद कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय में इस दिशा में कवायद तेज हो गई है। जनपद के आधा दर्जन निकायों में नगर पालिका सिद्धार्थनगर में जल कर, गृह कर न लगने के कारण तो नगर पालिका परिषद बांसी की आबादी अधिक होने समेत अन्य मानकों को पूरा न करने से योजना से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शेष 4 नगर पंचायतों में सबसे छोटी नगर पंचायत शोहरतगढ़ को चिह्नित करते हुए इस योजना में शामिल होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजने की कवायद अंतिम चरण में है। इस योजना में शामिल होने के बाद इस पंचायत को विकास कार्यों के मद में विशेष पैकेज दिए जाएंगे। जिसके आधार पर उसे आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रमोद शंकर शुक्ला ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें