फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मिलीं पोषाहार की बोरियां, गोदाम सील

Tue, 07 Aug 2018 11:00 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना कार्यालय के अभिलेखों की जांच करते डीपीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। ब्लॉक परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषाहार वितरण में हेराफेरी का पर्दाफाश डीपीओ राजीव सिंह के निरीक्षण में हुआ। मंगलवार की शाम उन्होंने अचानक कार्यालय पर पहुंचकर अभिलेखों की जांच की तो स्टाक और गोदाम में मौजूद पोषाहार की बोरियों में अंतर मिला। इसके बाद पुलिस और एडीओ पंचायत की मौजूदगी में गोदाम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले डुमरियागंज क्षेत्र में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्यालय से केंद्र तक पोषाहार की बोरियां पहुंचाने के नाम पर किराया वसूलने का आरोप लगाया था। इस मामले को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से छापा था। इसके बाद ‘पोषाहर बन रहा पशुओं का आहार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। डीएम ने इसे संज्ञान में लेकर डीपीओ राजीव सिंह को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। डीपीओ मंगलवार की शाम अचानक डुमरियागंज परियोजना कार्यालय पर पहुंच कर अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों की मौजूदगी में स्टाक रजिस्टर का मिलान किया।

रजिस्टर में गोदाम में 213 बोरी स्टाक दर्ज मिला। इसके बाद लिपिक राजकुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हद नरायण से गोदाम खुलवाकर बोरियों को गिनवाया तो वहां 169 बोरी पोषाहार मिला। अभिलेख में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक 44 बोरी पोषाहार कम था। डीपीओ ने कार्रवाई में मदद के लिए डुमरियागंज थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाया। डीपीओ राजीव सिंह ने एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता और पुलिस की मौजूदगी में गोदाम को सील कर दिया। डीपीओ ने बताया कि गोदाम को सील कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें