फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तर्ज पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Sat, 17 Mar 2018 11:56 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं भी यूपी बोर्ड की तर्ज पर होंगी। 16 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची शासन को भेजी जा चुकी है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


अप्रैल के दूसरे सप्ताह संभावित मदरसा बोर्ड की परीक्षा को यूपी बोर्ड की तर्ज पर संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। नकल पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शासन ने परीक्षा को सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में कराए जाने का निर्णय लिया है। लिहाजा जिले में सहायता प्राप्त उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। जिन विद्यालयों में अभी हाल ही में यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न कराई गई है। इसका प्रमुख कारण यह है कि यहां सीसीटीवी टीवी कैमरे लगे हैं। विभाग की माने तो इस वर्ष परीक्षा में 9800 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि तैयारियों चल रही है। केंद्र निर्धारण के लिए बोर्ड को सूची भेजी जा चुकी है। जल्द ही केंद्रों का निर्धारण हो जाएगा। सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। यूपी बोर्ड की तर्ज पर पूरी परीक्षा होगी।
विज्ञापन


केंद्रों के बाहर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
सिद्धार्थनगर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में भी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता इंतजाम रहेगा। साथ ही मजिस्ट्रेटों की निगरानी में प्रश्न पत्र खोले जाएंगे और उन्हीं की देखरेख में कॉपी सील की जाएगी। सचल दस्ते की टीम केंद्रों का भ्रमण करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें