फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवैया सुधारें अफसर, नहीं तो कार्रवाई तय

Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन के अंबेडकर सभागार अफसरों के साथ बैठक कर सरकार की मंशा समझाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन के अंबेडकर सभागार अफसरों के साथ साढ़े चार घंटे तक मैराथन बैठक कर कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने को कहा। भू-माफिया, खनन माफिया, पशु तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। मंत्री ने अफसरों को सरकार की मंशा समझाई और रवैया सुधारने की हिदायत दी। स्पष्ट कहा कि फंड में कमी नहीं आने दी जाएगी, बस रिजल्ट चाहिए। इसमें फेल अफसरों पर सीधे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा कानून व्यवस्था का रहा। मंत्री ने एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह से माफियाओं के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई का रिकार्ड मांगा। कहा कि कोई भी माफिया बचना नहीं चाहिए। जनता को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराएं। अकारण किसी को परेशान न करें। यूपी-100 की कार्यप्रणाली, महिला थाना व समाधान दिवस के मामलों की प्रगति पूछी। सीडीओ से मुखातिब मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का सत्यापन कराकर मानक के अनुसार कार्य कराएं। बिजली विभाग के एक्सईएन पीएन प्रसाद को ढीले-जर्जर तार को दुरुस्त कराने को कहा, जिससे अगलगी की कोई घटना न हो।

अघोषित कटौती से निजात दिलाते हुए आपूर्ति सुधारने को कहा। ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह को शौचालयों का निर्माण व हैंडपंपों की समय से मरम्मत कराने की हिदायत दी। एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल ने बिना अनुमति खनन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 89 वाहन सीज कर 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। पीडब्लूडी एक्सईएन केशवलाल ने सभी स्वीकृत सड़कों की मरम्मत समय से पूरा कराने का भरोसा दिया। डीएम कुणाल सिल्कू ने आश्वस्त किया कि शासन की मंशानुसार सभी योजनाओं को समय से पूरा किया जाएगा। शिथिलता बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में विधायक डॉ.सतीश द्विवेदी, चौधरी अमर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम सदर डॉ.महेंद्र कुमार, पीडी संत कुमार, डीडीओ सुदामा प्रसाद, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, डीडी कृषि डॉ.पीके कन्नौजिया, डीएसटीओ राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

सीएमओ से पूछा, अस्पताल में कैसे लगी आग...
सिद्धार्थनगर। समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला अस्पताल के केएमसीयू वार्ड में लगी आग के बारे में पूछा। कहा कि मेंटीनेंस पर इतने खर्च के बाद आग कैसे लग गई। सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से घटना हुई थी। वायरिंग की मरम्मत कराकर वार्ड को चालू कर दिया गया है। ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। मंत्री ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुधारने, सभी मातृ-शिशु कल्याण केंद्रों को चालू करने का निर्देश दिया। दवाओं की उपलब्धता व एंबुलेंस सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें