फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 81 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 81 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में 81 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए।
दूसरी ओर, जिले में पहले से संक्रमित 41 लोग स्वस्थ हो गए। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसमें स्वास्थ्य, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों में कार्यरत कर्मी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, इटवा ब्लॉक क्षेत्र में 18 कोरोना संक्रमित मिले। बांसी क्षेत्र में 10 संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में नौ संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ क्षेत्र में नौ संक्रमित मिले। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में सात संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका ब्लॉक क्षेत्र में छह संक्रमित मिले। लोटन क्षेत्र में छह संक्रमित पाए गए। जोगिया क्षेत्र में चार संक्रमित मिले। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। डुमरियागंज क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होमआइसोलेट कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 81 संक्रमित मिले हैं। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें