सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत होने के बाद आपके गांव में स्वच्छता का हाल क्या है? आप इससे कितना संतुष्ट हैं। इसकी जानकारी आप एप के माध्यम से केंद्र सरकार को दे सकते हैं। इसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मोबाइल एप एसएसजी (ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण-2018) लांच किया है। सर्वे के आधार पर सरकार जिले की स्वच्छता रैंकिंग तय करेगी। आप इस एप पर अपनी राय 31 अगस्त तक दे सकते हैं। राय के आधार पर प्रदेशों और जिलों की रैंकिंग तय होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों व प्रदेशों को दो अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2015 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान का आगाज किया था। इसके माध्यम से देशभर में स्वच्छता अभियान और खुले में शौच न करने के लिए लोगों को जागरूक करने की शुरुआत हुई। यह पहल कितनी कारगर रही। इसके आंकलन के लिए एसएसजी एप लांच किया गया है।
यह होगा एप में
- स्वच्छ भारत मिशन लागू होने के बाद से आपके गांव में स्वच्छता के स्तर में कितना सुधार हुआ है। गांव, विद्यालय, सार्वजनिक व धार्मिक स्थल और बाजार पहले से कितना स्वच्छ हए हैं। गांव ओडीएफ हुआ या नहीं और कितने लोग शौचालय का प्रयोग करते हैं। पहला ऑप्शन होगा बहुत अच्छा बदलाव हुआ। दूसरे नंबर पर स्वच्छता के स्तर में कितना सुधार, तीन नंबर में कुछ सुधार हुआ हैं और चार नंबर पर संतुष्ट हैं का ऑप्शन होगा। कुल मिलाकर जवाब के अनुसार अधिकतम 36 नंबर दिए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर इसकी रैंकिंग होगी। इसके बाद कौन जिला स्वच्छता में नंबर वन है। यह लिस्ट प्रदेश स्तर से जारी होगी।
ऐसे करें डाउनलोड
- देश का कोई भी नागरिक, जो स्मार्ट फोन का प्रयोग करता है, गूगल प्ले स्टोर में एसएसजी-2018 लिखकर इसे डाउनलोड कर सकता है। इसके लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
इस प्रकार दे सकेंगे राय
- मोबाइल एप को जब आप खोलेंगे तो पहला ऑप्शन देश आएगा। इसके बाद प्रदेश और फिर जिला। इसके बाद ब्लॉक और गांव का ऑप्शन आएगा। गांव का ऑप्शन आने पर लिंक को आपको क्लिक करना होगा। इसमें चार सवाल पूछें जाएंगे, जिसका जवाब देना है।
- स्वच्छता की हकीकत जानने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से मोबाइल एप लांच किया गया है। जिस पर कोई भी नागरिक जवाब दे सकेेगा।
- अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ