फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
70 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 266
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को 70 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शहर में सर्वाधिक 28 और बांसी में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे करके लक्षण के आधार पर लोगों की जांच की है। कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाकर, कोरोना जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 70 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है, जो कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक सर्वाधिक है। एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण के केस हर दिन बढ़ रहे हैं। इस कारण जागरूक लोगों की चिंता बढ़ रही है। नौगढ़ में 28, बांसी में 10, जोगिया और खेसरहा में 7-7, उसका में छह, डुमरियागंज में पांच, बर्डपुर में दो, मिठवल और इटवा में एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली, जबकि अन्य की श्रेणी में दो कोरोना पॉजिटिव का नाम दर्ज किया गया है। सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि कोरोना एक्टिव केस 266 हो गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन डॉक्टर, छह स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले
संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी में शनिवार को 712 मरीज पहुंचे थे। लक्षण के आधार पर 75 डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य मरीजों की कोरोना जांच की गई। मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर व जिला अस्पताल के छह स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के 48 डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें