फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुनुवां बॉर्डर पर 6.47 किलो चांदी के जेवरात बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवां एसएसबी चेकपोस्ट के जवानों ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए नेपाल ले जाए जा रहे 6.474 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए। एसएसबी ने एक बुजुर्ग को गिरफ्तार कर बरामद माल को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग खुनुवां के सुपुर्द कर दिया।
एफ समवाय प्रभारी खुनुवां के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह के निर्देश पर सीमा स्तंभ संख्या 556 के पास शनिवार सुबह करीब 8:16 बजे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। एकसूचना के आधार पर भारत से नेपाल की ओर जा रहे 72 वर्षीय एक बुजुर्ग को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से 186 जोड़ी चांदी की पायल बरामद हुई, जिनका वजन 4,323.50 ग्राम था। इसके अलावा 1,448 नग बिछिया का वजन 2,150.50 ग्राम मिला। एसएसबी के अनुसार कार्रवाई भारत की सीमा के भीतर नो-मेंस लैंड से लगभग पांच मीटर पहले की गई।
विज्ञापन

चेकिंग टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक (सामान्य) सुमित कुमार ने छह अन्य जवानों के साथ किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हरिराम (72) निवासी नीबी दोहनी, थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें