हाईस्कूल में 616 छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल गृहविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 616 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। वहीं, इंटरमीडिएट में दूसरी पाली में लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसमें 10 परीक्षार्थियों परीक्षा छोड़ दी। कोई विद्यार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
जिले के 101 केंद्रों पर शनिवार सुबह आठ बजे हाईस्कूल के गृह विज्ञान विषय परीक्षा हुई। परीक्षा में 10283 छात्राएं पंजीकृत थीं, इसमें 616 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह आठ बजे से आयोजित होने वाली परीक्षा में सुबह सात बजे ही छात्राएं पहुंच गईं थीं। महिला शिक्षिका के चेकिंग के बाद गेट से अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। जिम्मेदारों को निष्पक्ष रूप से परीक्षा कराने का निर्देश दिया। जबकि दूसरी पाली में दो से सवा पांच बजे तक इंटरमीडिएट की लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा थी। इसमें 83 बच्चे पंजीकृत थे, जिसमें 10 ने परीक्षा छोड़ दी। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा सकुशल चल रही है। परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराई जा रही है।