फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

560 साड़ी, 84 हजार नकदी पकड़ी

Mon, 16 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाने में उड़नदस्ते ने बरामद की नकदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चुनाव प्रभावित करने के लिए पैसा और कपड़ा वितरण के संदेह में सोमवार को फ्लाइंग स्क्वॉड ने 560 साड़ियां व 84 हजार नकदी पकड़ी। इसके साथ दो लोग भी पकड़े गए। मौके पर वह साड़ी व नकदी के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा पाए। फ्लाइंग स्क्वॉड ने इसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वॉड व पुलिस की संयुक्त टीम झकहिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कठेला कोठी निवासी रघुनाथ के पास से 560 साड़ी व 150 पेटीकोट बरामद हुआ। पकड़ा गया व्यक्ति कपड़ों को बिक्री के लिए ले जाने की बात कहता रहा। हालांकि जांच टीम को कोई वैध कागजात नहीं उपलब्ध करा पाया। बरामद कपड़ों की कीमत करीब 3.70 लाख रुपये आंका गया है। जांच टीम ने बढ़नी वार्ड नंबर सात निवासी आशीष बंसल के पास 84 हजार रुपये नकदी बरामद की। वह भी इतनी मात्रा में नकदी पास होने का उचित कारण नहीं बता सका।
बरामद रुपये में 200 रुपये के 40 नए नोट व सौ-सौ के पुराने 40 नोट समेत कुल 84 हजार रुपये हैं। इस संबंध में सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नकदी व कपड़ा फिलहाल जब्त करते हुए कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है। अगर वैध साक्ष्य पेश नहीं कर पाए तो उनके विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में हरिश्याम, बीईओ अभिमन्यु, एसआई कमलेश कुमार, चंदन कुमार, आरक्षी दिनेश कुमार, अमरजीत, रणजीत गौड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें