फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद पकड़ा गया हत्यारोपी पति

Mon, 16 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव में तीन माह पहले पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति पश्चिम बंगाल निवासी है। वह बेलहरा चौराहे पर प्राइवेट प्रैक्टिस करता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बांसी कोतवाली परिसर आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के धानतला थाना क्षेत्र का निवासी अजय विश्वास बेलहरा चौराहे पर चांदसी क्लीनिक चलाता था। वह अपनी पत्नी वंदना विश्वास व पुत्री को साथ लेकर रहता था। 14 अक्टूबर की रात उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और बच्ची को लेकर फरार हो गया। पत्नी के रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान सोमवार को आरोपी पति के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने सकारपार गांव के पास घेरबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धारा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकडने वाली टीम को एसपी की ओर से 2500 रुपये का इनाम दिया गया है। टीम में एसओ खेसरहा मुकेश कुमार राय, एसआई लालजी, रामनरायन गिरि, सिपाही ध्यानचंद यादव, राधेश्याम यादव, गिरजेश साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें