मुंबई से आने वाले चार कोरोना संक्रमित मिले
दो गोंडा और एक बस्ती और एक संतकबीरनगर में मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुंबई से गांव के लिए आ रहे जिले के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें संतकबीर नगर व बस्ती में एक-एक और गोंडा में दो संक्रमित मिले हैं। उन्हें वहीं आइसोलेट कर दिया गया है।
जिले की लिस्ट में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक चार संक्रमित मिले हैं। इसमें बांसी ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित है। जबकि खेसरहा ब्लॉक के गदाखोर और सरकारपार गांव में एक-एक संक्रमित हैं। एक अन्य महदेवा गांव का संक्रमित हैं। इसमें एक भी गांव नहीं पहुंचे हैं। इसमें एक व्यक्ति संतकबीरनगर में हुई जांच में संक्रमित मिला। बस्ती में एक महिला संक्रमित मिली। जबकि दो लोग गोंडा में मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि चार लोग संक्रमित मिले हैं। चार बाहर हैं और मुंबई से आ रहे थे। जहां पर जांच में पुष्ट हुआ, वहीं, आइसोलेट कर दिया गया है।