जिले में मिले 39 कोरोना पॉजिटिव
सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार को 39 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमित मिले मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए। वहीं, पहले से संक्रमित 82 लोग स्वास्थ्य हो गए।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कभी बढ़ रही है तो कभी कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में 11 कोरोना संक्रमित मिले। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में 11 संक्रमित पाए गए।
इटवा क्षेत्र में नौ संक्रमित मिले। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। लोटन, नौगढ़ और शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक संक्रमित के मिलने की पुष्टि हुई। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। सभी को होम आइसोलेट कराया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में 39 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।