फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 लोग कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस की संख्या हुई 333

विज्ञापन
विज्ञापन
38 लोग कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस की संख्या हुई 333
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार को 38 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि दो दिनों बाद कोरोना संक्रमण दर में कुछ कमी आई है। शुक्रवार को 53 और बृहस्पतिवार को 70 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सोमवार को जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 333 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी भी जांच करा रही है, ताकि संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को उसका में सात, इटवा में छह, नौगढ़ में पांच, बांसी में चार, मिठवल में तीन, खेसरहा में दो, डुमरियागंज में एक पीड़ित की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दो अन्य लोगों की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण दर में कुुछ कमी आई है। लोगों की जागरूकता से ही कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव लोगों की सूची बनाकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

एमसीएच विंग में ऑपरेशन से कराएंगे प्रसव
संयुक्त जिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। इस अस्पताल में बेड पर ऑक्सीजन की भी सुविधा उपलब्ध है। सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि प्रसव के लिए आई एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब उसकी रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है। एमसीएच विंग में सोमवार को ओटी की व्यवस्थाएं बेहतर बना दी गई हैं। अब कोई महिला कोरोना पॉजिटिव आएगी तो डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी पीपीई किट पहनकर डिलीवरी कराएंगे।
विज्ञापन

प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची महिला संक्रमित मिली
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक बैंककर्मी और गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने बैदौला स्थिति एसबीआई की एडीबी ब्रांच पहुंच कर नौ लोगों के नमूने लेकर आरटीपीसीआर रिपोर्ट भेजी है। यहीं पर कार्यरत एक कर्मी संक्रमित पाया गया है। वहीं भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र की एक गर्भवती महिला इलाज के लिए सीएचसी बेंवा आई थी, उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कतापूर्वक प्रसव कराने की व्यवस्था की है। चिकित्साधीक्षक डॉ. आरजी सिंह ने बताया कि सोमवार को करोना के दो पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि नौ लोगों की आरटीपीसीआर के लिए नमूने भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें