33 कोरोना संक्रमित मिले, 175 स्वस्थ हुए
- संक्रमण की पुष्टि के बाद होमआइसोलेट किए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को 33 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य टीम ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया है। उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, 175 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कुछ कमी आने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार इटवा ब्लॉक क्षेत्र में सर्वाधिक 19 कोरोना संक्रमित मिले। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में पांच संक्रमित मिले। वहीं, बांसी क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। इसके अलावा जोगिया और खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले। मिठवल क्षेत्र में दो संक्रमित पाए गए। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 33 कोरोना संक्रमित मिले हैं, उन्हें होम आइसोलेट करवा दिया गया है। उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल करवाकर जांच के लिए भेज दिया गया है।