फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 319 आवेदकों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 319 आवेदकों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में रविवार को असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। प्रदेश सरकार की ओर से उच्च शिक्षा में शिक्षक भर्ती में नया नियम जारी के बाद सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रदेश में सबसे पहले परीक्षा आयोजित की है। 13 पदों के लिए 319 आवेदकों ने परीक्षा दी।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में विज्ञान संकाय के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के बाद अगले सत्र में विश्वविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। 458 आवेदकों ने आवेदन किया था, जिसमें 139 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। कुलपति डॉ. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने परीक्षा कक्ष में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के प्रभारी एवं आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. दीपक मिश्रा ने बताया कि विज्ञान संकाय के जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, भूगोल, गृह विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग में 13 पदों के लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के एक घंटे बाद ही उत्तरमाला विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। आवेदकों से 17 नवंबर की शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं। उसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा परिणाम और साक्षात्कार के बाद आवेदकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें