फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए होगा माघ मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जनवरी से शुरू होगा माघ मेला
विज्ञापन

बांसी (सिद्धार्थनगर)। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 31 जनवरी से माघ मेले की शुरूआत होगी। मेला दो मार्च तक चलेगा। मेले के आयोजन के संबंध में बांसी नगरपालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने शनिवार को मेला समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान, तय हुआ कि मेले में कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए, नगर पालिका परिषद की टीम सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन

नगर में राप्ती नदी के तट पर वर्ष 1956 से एक माह के माघ मेले का आयोजन होता चला आ रहा है। मौनी अमावस्या स्नान पर्व से इस मेले की शुरूआत होती है। यह आयोजन नगर पालिका बांसी करती है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता हुई है। उन्होंने, कोविड गाइडलाइन व चुनाव आचार संहिता का पालन कराते हुए माघ मेला कराने की मौखिक स्वीकृति दी है। मेला का आयोजन 31 जनवरी से दो मार्च तक किया जाएगा। माघ मेला मैदान की सफाई, बिजली व पथ प्रकाश की व्यवस्था अविलंब किए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मौनी अमावस्या स्नान पर घाट पर बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।अध्यक्ष ने कहा कि स्नान के लिए, आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दुश्वारी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक में वरिष्ठ लिपिक रविशंकर गुप्ता, जमील अहमद, गिरीश पांडे, सफाई प्रभारी रामचरण यादव, राजकुमार पांडेय, राजेश वर्मा, प्रमोद अग्रहरि, इशरत जमील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें