संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज की बसों को कुंभ में चले जाने से अन्य रूट पर जाने वाले यात्रियों को परिवहन का दर्द झेलना पड़ रहा है। ऐसे में कई यात्रियों को प्राइवेट बस से भी यात्रा करना पड़ रहा है।
शनिवार को एक साथ 21 बसों को प्रयागराज जाने से लखनऊ व गोरखपुर रूट पर बसों का संचालन कम कर दिया गया, इससे यात्रियों को निजी वाहनों से यात्रा करना पड़ा। प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ का छठवां शाही स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर हाेगा। इसको लेकर जिले से श्रद्धालुओं का जत्था जाना शुरू हो गया है। पूर्व से निर्धारित महाकुंभ में रेलवे की सभी ट्रेनें नो रूम हैं। ऐसे में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु रोडवेज बस यात्रा करने के लिए उमड़ पड़े हैं।
इस क्रम में शनिवार को नौगढ़, बांसी, डुमरियागंज व बढ़नी से 21 बसों को भेजा गया है, जबकि रविवार को भी 20 बसों को प्रयागराज भेजने के लिए परिवहन निगम तैयारी में है। ऐसे में लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, दिल्ली सहित लोकल रूट पर चलने वाली बसों को स्थगित कर दिया गया है। इससे अन्य रूट पर जाने वाले यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे है।