भारतीय बौद्ध महासभा ने तहसील से सिद्धार्थ तक निकाला मार्च
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर।इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दलित छात्र की हत्या के विरोध में भारतीय बौद्ध महासभा ने बुधवार की देर शाम नौगढ़ तहसील से लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च के दौरान सिद्धार्थ तिराहे पर महासभा ने प्रशासन पर कार्रवाई में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया और सरकार से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष मनिराम बौद्ध ने कहा कि दलित पर उत्पीड़न की घटनाएं कम नहीं हो रही है। सरकार दलित पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठा रही है। कहा कि आए दिन कहीं न कहीं दलितों के साथ उत्पीड़न हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र की हत्या का वाकया है। अभी तक प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई करने में शिथिलता बरत रहा है, जो बहुत ही निंदनीय है। अगर जल्द पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रणजीत कुमार, श्यामलाल, सुरेंद्र भारती, गया प्रसाद, अमृत सागर, रामउजागिर आदि मौजूद रहे।