फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने लिया खुनुवां बॉर्डर का जायजा

Thu, 10 May 2018 11:20 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
खुनुवां बाॅर्डर पर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित नेपाल दौरे के मद्देनजर गुरुवार को डीएम और एसपी ने खुनुवां बॉर्डर का निरीक्षण किया। एसएसबी व नेपाल प्रहरी के जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह और सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह गुरुवार को खुनुवां बॉर्डर पहुंचे और एसएसबी व नेपाल प्रहरी के जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त निरीक्षण किया। खुनुवां बॉर्डर पर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान भी चलाया गया। गश्त के दौरान आसपास के दुकानदारों, राहगीर, वाहन चालक आदि की गहनता से जांच की गई। एसपी ने लोगों से कहा कि अगर कोई संदिग्ध दिखे तो वे इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान कस्टम अधीक्षक खुनुवां राजेश बाजपेई, चौकी प्रभारी महेश सिंह, पीआरओ आलोक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें