फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 फर्जी शिक्षक बर्खास्त

Sat, 25 Aug 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पकड़े गए युवक से पूछताछ करते सादाबाद के एसडीएम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में फर्जी शिक्षकों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। विभाग ने एक साथ 38 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया है। साथ ही सभी बर्खास्त शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। देर रात तक तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी। फर्जी शिक्षक गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बलिया, संतकबीरनगर, बनारस, संत रविदासनगर, गाजीपुर आदि जिलों के हैं। ‘अमर उजाला’ की खबर को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद डीएम ने सीडीओ के निर्देशन में बीएसए को जांच के लिए नामित किया था। जांच में 38 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ‘अमर उजाला’ ने फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों का खुलासा करते हुए पहली खबर 19 जुलाई के अंक में ‘133 शिक्षकों की जांच में विभाग बना रोड़ा’ प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने जांच के आदेश दिए। मामले में लीपापोती होने पर फिर से 25 जुलाई को खबर प्रकाशित की गई- ‘भागने की फिराक में फर्जी शिक्षक’। इसके बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जांच पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद लगातार खबरें छपने पर महकमा नींद से जागा और सही तरीके से जांच शुरू की। फलस्वरूप फर्जी शिक्षकों की पूरी सूची तैयार की गई। इस संबंध में बीएसए राम सिंह ने बताया कि 38 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है और जल्द ही इनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


फर्जी शिक्षकों की सूची--
1. अंशुमान कुमार श्रीवास्तव- निवासी-वरडिया पोस्ट तुलसीवारा थाना खुखुंदू जिला देवरिया- तैनाती- हिसामुद्दीनपुर डुमरियागंज
2. जितेंद्र कुुमार सिंह- ग्राम पतलापुर- चोरडिहा- थाना खुखुंदू देवरिया- तैनाती- प्राथमिक गोटूकौअवा- डुमरियागंज
3. सुषमा सिंह- तलियाबाद, नईयापार-पिपराइच, गोरखपुर- तैनाती- तेनूहाडीअ डुमरियागंज
4. अतुल कुमार सिंह- फुलवरिया- बहयारी बघेल, भाटपारी रानी-देवरिया- तैनाती- गोहनिया ताज- डुमरियागंज
5. रीना श्रीवास्तव-परसिया-साकेत नगर देवरिया- तैनाती- फरैनी- डुमरियागंज
6. अमित कुमार- छताई खजनी-गोरखपुर- तैनाती जम्यता डुमरियागंज
7. अविनाश कुमार सिंह- कुईचवर- भाटपाररानी देवरिया- तैनाती-झयरावं- डुमरियागंज
8. कृपा निधान यादव- छताई- खजनी गोरखपुर- तैनाती- जलालपुर- डुमरियागंज
9. गोविंद लाल गुप्ता- कटघर खजनी गोरखपुर-तैनाती जमुनी डुमरियागंज
10. छोटे लाल- हेतमपुर महरागंज,गाजीपुर- तैनाती- धौरहारा डुुमरियागंज
11. जन्मेजय सिंह- मलयपुर नगरा बलिया- तैनाती- डड़उजोत-डुमरियागंज
12. रागिनी सिंह- विकास नगर बरगदवा- गोरखपुर-तैनाती- करौदा नानकार, जोगिया
13. कुमारी शिल्पी गुप्ता- पड़री कुंडैल बलिया- तैनाती-केवटलिया जोगिया
14. राकेश सिंह- देवलसा जीवधरा-बखिरा संतकबीरनगर- तैनाती- अटवा भनवापुर
15. राजन सिंह- कोटियाडार- सेमरडारी- गोरखपुर- तैनाती-जीवराए भनवापुर
16. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह- जयप्रकाश नगर- शिवपुरा वाराणसी- तैनाती- गनवरिया बुजुर्ग भनवापुर
17. मोहन सिंह- खेजुरी बलिया तैनाती- हौसलाबाद इटवा
18. रंजेश कुमार सिंह- कुईचवर भाटपाररानी देवरिया-झककिया- इटवा
19. आनंद शेखर- जिग्री बड़ा गांव बलिया- मनियर तैनाती-गोविंदपुर
20. हरिशंकर गुप्ता- पड़री- मुडैंर बलिया- तैनाती-गुजरौलिया खालसा शोहरतगढ़
21. कुमारी रीना-तारामंडल गोरखपुर- तैनाती-पिपरसन बर्डपुर
22. वंदना सिंह- कुईचवर- भाटपारी रानी-देवरिया- तैनाती- भड़ही बांसी
23. आदित्य सिंह- वार्डनंबर-12 सलेमपुर-देवरिया- तैनाती- हरैया खुनियांव
24. रियाजुद्दीन- कुईचवर- भाटपाररानी देवरिया- तैनाती गनेशपुर बढ़नी
25. आलोक पांडेय- भटवा पांडेय- भाटपाररानी देवरिया- तैनाती- जौबकुंडा बढ़नी
26. साहबजादा सिंह- कोटिया डार- सेमराडारी गोरखपुर- तैनाती-दुल्हा खुर्द बर्डपुर
27. अमितेंद्रशेखर मिश्र- धतपुरा- इसरौली-देवरिया- तैनाती-गौरडीह, खुनियांव
28. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह- जयप्रकाश नगर वाराणसी-तैनाती गनविरया बुजुर्ग, भनवापुर
29. विवेक राय- चौधरछापर-सोहनपुर देवरिया- तैनाती-जामडीह, खेसरहा
30. ललित सिंह- खड़सरा खजुरी बलिया- तैनाती- इमलिया जनूबी, बलिया
31. अंकित कुमार श्रीवास्तव-कस्तबूरबा बांस देवरिया- तैनाती- अमहट, लोटन
32. भोरिक नाथ यादव-हथौझ- खेजुरी-बलिया- तैनाती- हिलांगी नानकार, खुनियांव
33. सूर्य देव सिंह- नासिरबाद कला- हलदपुर मऊ- तैनाती-गुजरौलिया, शोहरतगढ़
34. धनश्याम तिवारी- कुरमइचा-उच संतरविदास नगर- तैनाती-गौरया, खुनियांव
35. शशिकांत त्रिपाठी- गौरीननहुल- बलिया- तैनाती- घरुआर, बढ़नी
36. मनोज द्विवेदी-धतपुरा इसरौली- देवरिया- तैनाती- घनश्यामपुर, शोहरतगढ़
37. प्रिया यादव- नारीपचदेवा करंडा-गाजीपुर- तैनाती-बरवा, लोटन
38. इंद्र देव- लीलकर सिंकदनपुर- बलिया- घरुआर, बढ़नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें