फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। दुकान से घर लौट रहे दवा विक्रेता की बाइक रविवार रात सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बुरी तरह जख्मी व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कपिलवस्तु कोतवाली अंतर्गत चैनपुर गांव के पास की है।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर (सोनबरसा) निवासी मंगल उपाध्याय का पुत्र गंजन उपाध्याय (33) कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुर चौराहे पर दवा की दुकान चलाता था। वो रोजाना घर से आना-जाना करता था। रविवार की रात रोजाना की भांति गंजन पंडितपुर चौराहे से अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर आ रहा था। चैनपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर ईंट भट्ठे के पास सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। हादसे में गजन गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी रात तक जब गंजन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क साधा। कई बार रिंग जाने के बाद किसी राहगीर ने मोबाइल फोन रिसिव कर घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस से पीएचसी बर्डपुर लाए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गंजन की मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी आठ वर्षीय पुत्री को छोड़ गया। मौत से पत्नी व पुत्री तथा अन्य परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है। चैनपुर के पास सड़क किनारे पेड़ के कारण यह पहला हादसा नहीं है। पिछले एक साल में कई लोग हादसे के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें