फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम की प्रतिमा तोडने पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि प्रशासन मामले में शीघ्र कड़े कदम नहीं उठाता तो कांग्रेसी उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्व.राजीव गांधी देश के सबसे युवा और प्रतिभाशाली प्रधानमंत्री ही नहीं, देश में संचार क्रांति के जनक भी थे। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में उनका योगदान अहम है। दुनिया की आंख से आंख मिलाकर उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ऐसे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री की प्रतिमा को विखंडित किया जाना शर्मनाक है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह कृत्य करने वालों के खिलाफ शीघ्र कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्हें संरक्षण देने वाले भी बेनकाब हों। बैठक के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह गुड्डू, कैलाश वाजपेई, विशंभरनाथ त्रिपाठी, सैयद गुफरान, राजेश सिंह, हजरत अली, धर्मेंद्र गौतम, मोहम्मद सफीर, अशोक श्रीवास्तव, कन्हैया पांडेय, अभिनव पांडेय, सच्चिदानंद, अनिल सिंह, रामतेज शुक्ला आदि शामिल रहे।

पूर्व विधायक की समाधि पर चार घंटे किया उपवास
सिद्धार्थनगर। पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में पूर्व विधायक व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य कमला साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चार घंटे तक उपवास रखा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक स्व. प्रभुदयाल विद्यार्थी की जोगिया स्थित समाधि पर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक उपवास कर कार्यकर्ताओं ने घटना का विरोध जताया। घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस जेलबंदी संगठन के प्रांतीय संयोजक पं.राममणि मालवीय, समून मेकरानी, रामअवध दुबे, फजलुल हक महतो, विशुनकुश साहनी, उल्केंद्र नाथ उपाध्याय, अमन मिश्र, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, कविता साहनी और कमलेश साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें