फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ सूर्यषष्ठी व्रत शुरू

Sun, 11 Nov 2018 10:20 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जमुआर घाट पर छठ पर्व की तैयारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नहाय-खाय के साथ ही चार दिवसीय सूर्यषष्ठी व्रत की शुरूआत रविवार से हो गई। इस अवसर व्रती महिलाओं सात्विक भोजन किया। मंगलवार को खरना होगा। इस अवसर पर व्रती महिलाएं दिनभर व्रत रहकर शाम को महिलाएं गन्ने के रस से बनी खीर खाएंगी। व्रत को देखते हुए बाजार में पूजन से जुड़ी सामग्रियों की बिक्री तेज हो गई है। छठ पूजा के लिए मुख्यालय समेत प्रमुख कस्बों, बाजारों में स्थित नदियों, तालाबों के घाटों को अंतिम रूप से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


लंबे समय बाद ग्रह-गोचर का शुभ संयोग
पंडित सुनील मिश्र के मुताबिक चार दिवसीय अनुष्ठान में ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। रविवार को नहाय-खाय से षष्ठी व्रत का आरंभ होना व्रती के लिए शुभ फल देने वाला है। रवि योग व सर्वार्थ सिद्धि योग में होने से छठ व्रत की महत्ता और बढ़ गई है। ऐसा संयोग लंबे समय बाद आया है।

सूर्य को अर्घ्य देने से नष्ट होते हैं कई जन्मों के पाप
पंडित राम मिलन शुक्ला के मुताबिक सूर्य को अर्घ्य देने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही यह निरोगी काया एवं सभी मनोरथ को पूर्ण करने वाला होता है। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान व्रती पीतल व तांबे के पात्रों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें