फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के कार्यों का सच बताएगा युवा मंच

Sat, 10 Nov 2018 10:17 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने भाजपा सांसद जगदंबिका पाल पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दूसरे के कामों को गिनाना उनकी शैली है। उनके कामों की पोल खोलने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और उनकी हकीकत बताएंगे। जिससे जनता उनके बारे में जान सके।
विज्ञापन


शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में जो विकास होने चाहिए थे। वह नहीं हुए। इसी का नतीजा है कि जिला अति पिछड़े जिले में शुमार हो गया। जिले में सरकारी रकम का दुरुपयोग सांसद ने किया है। सांसद ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम करते हुए दूसरे के कामों को अपना बताया है। सांसद बाहर के हैं और उनके प्रतिनिधि भी। इसके अलावा जिले में उनकीनिधि से होने वाले कामों में बाहर के ही ठेकेदार काम कर रहे हैं।

कहा पहली बार जब वह सांसद बने, तब भी सरकार में थे और आज भी सांसद बने तो केंद्र व प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार हैं। वह जिले में होने वाले कामों को तो गिना रहे हैं। लेकिन बदहाल हाइवे की सुध नहीं ले रहे हैं। सांसद ने एक अक्तूबर से एनएच निर्माण शुरू करने का दावा किया था, जो हवा-हवाई साबित हुआ। अब अपना दल के कार्यकर्ता सांसद के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएंगे। इसकी रिपोर्ट केंद्र व प्रदेश सरकार को देंगे। कहा कि मेडिकल कॉलेज, रेलवे लाइन को खुद की देन बताते है। जबकि अति पिछड़ा जिला होने के नाते केंद्र सरकार ने पहले से ही मेडिकल कॉलेज बनवाने का एलान किया था। सांसद जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें