फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीयूष दयाल श्रीवास्तव मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
पीयूष दयाल श्रीवास्तव मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी के अनावरण के दौरान पूर्व प्र
विज्ञापन
गोरखपुर। जनपद में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से पीयूष दयाल श्रीवास्तव मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 26 अप्रैल तक सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त शिवदयाल श्रीवास्तव ने बताया कि स्व. पीयूष दयाल श्रीवास्तव क्रिकेट के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे। उन्होंने देहरादून और अजमेर की ओर से खेलते हुए टीम की कप्तानी भी की थी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गोरखपुर और बस्ती मंडल की 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 अप्रैल को सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दीपक मीणा करेंगे। वहीं समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 26 अप्रैल को शाम चार बजे से होगा।
विज्ञापन






प्रतियोगिता में ये टीमें करेंगी प्रतिभाग
इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इनमें एनएस क्रिकेट एकेडमी, इवर बॉन्ड, एनसीए एकेडमी, लक्ष्य एकेडमी, केपीसीए एकेडमी, रीजनल स्टेडियम गोरखपुर, एचीवर्स, संस्कृति एकेडमी, बीएमटी महाराजगंज, स्टार इलेवन, बस्ती, एक्सजाईड, चंद्रा क्रिकेट क्लब और टाइम वॉच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें