फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सताने लगी लू...पारा 40 डिग्री पार जाने के आसार

Sun, 19 Apr 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को दिनभर तेज धूप और हल्की गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज होने से दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर महसूस किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तापमान में लगातार बढ़ोतरी और आर्द्रता के कारण हीट इंडेक्स ज्यादा महसूस हो रहा है। लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए और पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
अनुमान है कि सोमवार तक तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे लोगों को और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से जारी आंकड़ों के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 76 प्रतिशत और न्यूनतम 36 प्रतिशत रही। अधिक आर्द्रता के कारण उमस बढ़ने से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। वहीं हवा की गति 2.8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई और हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से चली, जिससे गर्मी में खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। सोमवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका जताई गई है। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे रात में भी गर्मी का असर बना रहेगा।
पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हवा सामान्य से लेकर कुछ समय तेज गति से पूर्वी या पश्चिमी दिशा में चल सकती है। तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लू जैसे हालात बनने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि लू की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें