सिद्धार्थनगर। राजस्व अभिलेखागार में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं शुक्रवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा तो वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि कार्यालय में भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश न लगाने की दिशा में अधिवक्ता व वादकारी दोनों परेशान हो रहे हैं। जल्द ही जिलाधिकारी के स्तर से हस्तक्षेप न हुआ तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने डुमरियागंज में महिला अधिवक्ता केे साथ अभद्रता व मारपीट की घटना की निंदा की। कहा, आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अनिल त्रिपाठी, सालिक राम मिश्रा, अनिल विश्वकर्मा, कैलाश नाथ गिरि, अजय चौरसिया, भूूपेन्द्र सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, स्वतंत्र पांडेय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी शुक्ला, सीताराम यादव, वीरेन्द्र तिवारी, गणेश शंकर यादव, प्रदीप उपाध्याय आदि शामिल रहे। वहीं राजस्व अभिलेखागार में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार यादव की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने बैठक में सोमवार को जिलाधिकारी से मुुलाकात कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है।