कोरोना संक्रमित मिले 127 लोग होम आइसोलेट कराए गए
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है। रविवार को आई रिपोर्ट में 127 लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है।
दूसरी ओर जिले में पहले से संक्रमित 116 लोग स्वास्थ्य हो गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में प्रतिदिन बढ़ रही है। किसी दिन कम तो किसी से अधिक मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में 49 कोरोना संक्रमित मिले। इटवा ब्लॉक क्षेत्र में 17 कोरोना संक्रमित मिले।
खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र में 16 संक्रमित मिले। जोगिया क्षेत्र में 11 संक्रमित मिले। लोटन क्षेत्र में आठ कोरोना संक्रमित मिले। खेसरहा क्षेत्र में सात कोरोना संक्रमित मिले। उसका क्षेत्र में पांच संक्रमित मिले। बांसी क्षेत्र में पांच संक्रमित मिले। बर्डपुर क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। नौगढ़ क्षेत्र में चार संक्रमित मिले। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 127 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।
तीसरी लहर में हुई दूसरी मौत
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक जिले के दो लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद जिले के एक व्यक्ति को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 102 लोगों की जान जा चुकी है।