फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मी एक चिकित्सा अधिकारी समेत 12 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पुलिसकर्मी, एक चिकित्सा अधिकारी समेत 12 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

इटवा, बांसी, सदर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के हैं निवासी
रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में किया गया शिफ्ट
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं कोरोना 341 केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में दो पुलिस कर्मियों और एक चिकित्सा अधिकारी समेत 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित मिले अन्य मरीज इटवा, बांसी और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। जिले में अब तक 341 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 262 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 69 एक्टिव केस हैं और अब तक जिले में संक्रमण से 10 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका के एक मोहल्ले में रहने वाले दो युवक हाल ही में लखनऊ से आए थे। संदिग्ध पाए जाने के बाद दोनों का सैंपल लिया गया था। कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आई दो वर्ष की बच्ची का भी सैंपल लिया गया था। नगर की एक 46 वर्षीय महिला और 48 वर्षीय पुरुष के एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण उनके भी सैंपल लिए गए थे। बांसी तहसील क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी संदिग्ध होने पर क्वारंटीन थे। उनके साथ तहसील क्षेत्र की एक महिला और युवक का भी सैंपल लिया गया था। इटवा तहसील क्षेत्र एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्चा और 30 वर्षीय महिला हाल ही में दूसरे प्रदेश से लौटे थे। दोनों का सैंपल लिया गया था। हाल ही में दूसरे जिले से आकर पुलिस लाइंस स्थित क्वारंटीन होम में रुके दो पुलिसकर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में सभी लोग संक्रमित मिले। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें