फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बिन्दुओं पर काम करने का दिया निर्देश

Fri, 15 Mar 2019 10:15 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
आंबेडकर सभागार में बैठक करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आंबेडकर सभागार में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को सकुशल निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मतदान बूथों पर पांच मूलभूत सुविधाओं के संबंध में डीएम कुणाल सिल्कू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चुनाव से जुड़ी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम कुणाल ने बैठक में सेक्टर अधिकारी तथा जोनल अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने बूथों का निरीक्षण करें। यदि किसी भी बूथ पर कोई कमी पाई गई तो उसके विरुद्ध निर्वाचन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। इस बीच जनपद में चिह्नित संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों का भी निरीक्षण कर रिपोर्ट दिया गया। मतदान बूथों पर हैंडपंप (स्वच्छ पेयजल), विद्युत, स्वच्छ शौचालय (पुरुष एवं महिला), रैंप, टिनशेड, संबंधित को बैठने के लिए समुचित फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिजर्व ईवीएम मशीन मिलने के बाद कोई भी अधिकारी निजी आवास, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट पर नहीं जाएगा। उसके रुकने के लिए रेस्ट हाउस या मुख्यालय पर ही व्यवस्था रहेगी। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, एसडीएम सदर उमेश चन्द्र निगम, शोहरतगढ़ अनिल कुमार, बांसी प्रबुद्ध सिंह, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन देवेश कुमार गुप्ता, डीएफओ वीके मिश्र, जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें