फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने रैली निकाल मतदान के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्सन-15एसडीएन80पी-डुमरियागंज क्षेत्र के देईपार स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चाें द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने रैली निकाल मतदान के लिए प्रेरित किया
‘18 वर्ष की उम्र कर ली पास, मिला वोट का अब अधिकार’ का नारा गूंजा
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को भी डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबंधित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाली। इसके जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही उसका महत्व बताया। वहीं, खंड शिक्षाधिकारी चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि सभी जिम्मेदारों से अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देईपार, धनखरपुर आदि स्कूलों के बच्चों ने मतदान जागरूकता को लेकर 18 वर्ष की उम्र कर ली पास, मिला वोट का अब अधिकार, संबंधित नारा लगाते हुए गांव में भ्रमण किया। स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के साथ ही मताधिकार के प्रयोग पर जोर दिया। चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली जा रही है। उन्होंने संबंधित स्कूलों के जिम्मेदारों को अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में करें सहयोग
फोटो- है
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा उर्फ शिवभारी में विद्यालय परिवार की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। छात्र एवं छात्राओं ने तख्ती, बैनर लेकर पूरे गांव में नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार मिश्र ने लोगों को सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण में देश के नागरिकों को जागरूक होना आवश्यक है। रैली के दौरान ग्राम प्रधान अनूप सिंह, राजेंद्र कुमार, रसोइया शांति देवी और सुशीला देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें