फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बनिया गांव निवासी एक युवक गुरुवार रात पंखा सही करते समय बिजली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा बनिया गांव निवासी लड्डन (45) के घर में लगा पंखा खराब हो गया था। जिसे गुरुवार देर रात वह सही करने के बाद उसे लगा रहा था।
विज्ञापन

तभी तार कट होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिवारीजन कुछ समझ पाते लड्डन की मौत हो गई। घटना की सूचना सोनवा पुलिस को दिए बिना परिजनों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें