फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनीयती से घर में घुसे युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के टिकुइया गांव निवासी युवक बदनीयती से एक घर में घुस गया। जिसके द्वारा घर में सो रही महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। महिला की चीख-पुकार पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे भिनगा रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुइया निवासी एक परिवार की महिलाएं रात मे खाना खाकर घर के आंगन में सोई हुई थीं। देर रात गांव निवासी नसीम (26) चुपके से घर में घुस गया। जिसने आंगन में सो रही महिला से दुष्कर्म की नियत से जबरदस्ती करने की कोशिश की।
इस दौरान महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज पर जगे परिजनों व आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवक को दबोच लिया। जिसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसे मल्हीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल नसीम को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां से बाद में उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें