फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली प्रभारी बृजेश द्विवेदी ने शनिवार रात अमरहवा जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिया से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। गिरफ्तार युवक की पहचान अमरहवा निवासी विनोद निषाद के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उधर, जिला पुलिस ने शनिवार रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 11 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं जिला पुलिस की ओर से रविवार को संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 153 वाहनों की जांच की, एक वाहन सीज कर 35 वाहनों का ई-चालान किया। साथ ही पुलिस ने 71,500 रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया। वहीं कोविड 19 से सुरक्षा एवं बचाव के तहत चलाये गए अभियान में 60 लोगों के विरूद्ध मास्क न लगाये जाने के कारण कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 8400 रूपये का चालान भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें