फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। हरदत्त गिरंट निवासिनी एक महिला का शव शनिवार को उसी के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने इसकी सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बहराइच के नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम बेदौरा निवासी शब्बीर ने अपनी पुत्री रेशमा का विवाह 10 माह पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट निवासी ननकऊ पुत्र अबरार के साथ किया था। शनिवार सुबह रेशमा की लाश उसी के घर में फंदे से लटकी मिली। आननफानन परिवारीजन ने शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना शब्बीर को दी गई।
मौके पर पहुंचे शब्बीर ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंचे हरदत्त नगर गिरंट चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मृतका के माता-पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उनकी पुत्री को मार डालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें