फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव पर लोगों को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी विभागों द्वारा विभाग के माध्यम से शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के क्रम में न्याय विभाग द्वारा दो अक्तूबर से 14 नवंबर तक विशेष अभियान चला कर जन सामान्य को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज साकेत बिहारी दीपक की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके क्रम में गुरुवार शाम प्राधिकरण के सचिव ने तहसीलदारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव व सिविल जज प्रवर खंड मृत्युंजय श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव पर जागरूकता शिविर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दो अक्तूबर से 14 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर जन सामान्य को जागरूक किया जाएगा। 14 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर लोगों को कानून व शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही लोगों को पम्फलेट, बैनर, पोस्टर, डिजिटल ऑडियो वीडियो व प्रोजेक्टर के माध्यम से शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दें।
वहीं लोगों को विधिक कानूनी सहायता से संबंधित योजनाओं के लिए गांव-गांव कैंप लगाकर लोक अदालत के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं व निशुल्क कानूनी व्यवस्था से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं को तथा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व उनसे होने वाले लाभ से अवगत करायें। बैठक मे तहसीलदार भिनगा राम प्यारे, तहसीलदार इकौना प्रेम कुमार व तहसीलदार जमुनहा नारायन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें