फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही जिले में भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। जो भी अराजक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलेवासियों से अपील की गई है कि यदि कोई अराजक तत्व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या यूपी-112 पर दें। जिससे समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने थाना सोनवा व मल्हीपुर क्षेत्र के कस्बा नासिरगंज, बदला, गिरंट में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे ने कस्बा भिनगा, लक्ष्मणपुर बाजार व थाना सिरसिया अंतर्गत कस्बा सिरसिया, ताल बधौड़ा में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा ने पुलिस बल के साथ इकौना में रूट मार्च किया। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में रूट मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। साथ ही जिलेवासियों से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें