फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत करें मतदान

विज्ञापन
श्रावस्ती के भिनगा स्थित कलेक्ट्रेट से मतदाता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रनावा करती डीएम ? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव की रणभेदी बजने को है। ऐसे में जिला प्रशासन चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी के क्रम में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। जिसे कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम, सीडीओ व एसपी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भिनगा में मोटरसाइकिल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को कलेक्ट्रेट से जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम, सीडीओ व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से ईदगाह चौराहा, सीएचसी भिनगा, सब्जी मंडी, पानी टंकी तिराहा, दहाना से तहसील होते पुन: कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में शामिल लोग ‘वोट देना गर्व है, जनता का फर्ज है’ का नारा लगा कर लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई है। जिलेवासियों से अपील है कि विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि सभी मतदाताओं को गर्व के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो। राष्ट्र निर्माण में हम अपना सहयोग तभी प्रदान कर सकते हैं जब अपने मत का प्रयोग कर सही व्यक्ति को अपने नेतृत्व की बागडोर सौंपेंगे। इस दौरान एडीएम कमलेश चन्द्र, एसडीएम प्रवेन्द्र कुमार, रोहित, आशुतोष कुमार, स्वीप आईकान नीतू चौधरी, बीएसए प्रभुराम चौहान सहित सभी बीईओ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें