फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी गिलौला पर निलंबन की गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला में तैनात ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया जा रहा था। इस मामले में सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उस पर विभागीय कार्रवाई के लिए जांच टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार विकास खंड गिलौला के ग्राम पंचायत अधिकारी बुझई के विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के आरोप लगे थे। जिनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। ग्राम पंचायत बागवानी में सामुदायिक शौचालय एवं अन्य कार्यों के निरीक्षणोपरांत व्यय की गयी धनराशि का अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में उनके द्वारा अपने शिथिल कार्यप्रणाली एवं लापरवाही के कारण अभी तक अभिलेख जांच के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।
25 मई को डीपीआरओ द्वारा ग्राम का पुन निरीक्षण किया गया। जिसमें सामुदायिक शौचालय के गड्ढे पर ढक्कन रखा नहीं मिला। ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा गांव में विगत 04 माह में कोई भी कार्य नहीं कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्गत आदेश द्वारा पंचायत भवन मरम्मत कार्य न कराने के आरोप में वेतन बाधित किया गया था। इनके द्वारा वेतन बाधित हो जाने के उपरांत कार्य प्रारंभ किया गया। जो अभी तक अधूरा है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा 04 मई 2022 को ग्राम पंचायत भिठिया चिचडी का निरीक्षण किया गया था। जिसमें पंचायत भवन निर्माण एवं 04 सीटर सामुदायिक शौचालय निर्माण में विभिन्न कमियां पाई गईं। जिसके संबंध में कार्यालय द्वारा नोटिस जारी किया गया था। जिसका अभी तक कोई भी स्पष्टीकरण बुझई द्वारा नहीं दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान बुझई को वित्तीय प्रावधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्धवेतन का देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर दिया जायेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी बुझई को निलंबन अवधि में विकास खंड हरिहरपुररानी से संबद्ध किया गया है। साथ ही निलंबन प्रकरण की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी हरिहरपुररानी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें