फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली बीड़ी व अन्य सामान के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। नेपाल से तस्करी कर जिले में शनिवार बीड़ी व अन्य सामान लाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर सागर गांव बीओपी पर तैनात एसएसबी के जवानों ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामान सहित आरोपियों को रुपईडिहा स्थित कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 42 वीं वाहिनी सी कम्पनी कोदिया के प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश चंद्र थावल को शनिवार सुबह मुखविर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर नेपाल से बोरे में भरकर कुछ सामान लेकर भारतीय क्षेत्र में आ रहे हैं। जो पिलर संख्या 644/2 बेलरी के पगडंडी से होकर जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना के बाद सागरगांव बीओपी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में हवलदार अमित कुमार, धर्मेंद्र शर्मा सिपाही कैलास जाट व अन्य जवानों के साथ सीमा के 200 मीटर भरतीय सीमा में नाकेबंदी कर दी।
इस दौरान दो लोग सर पर 3 बोरी लेकर नेपाल की ओर जा रहे थे। तस्कर एसएसबी के जवानों को देखकर बोरी फेंक कर बूढ़ी राप्ती नदी नाला से होकर नेपाल की ओर भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर जवानों ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान बोरे में भारी मात्रा में बीड़ी व अन्य सामान बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नेपाल के बांके जिले के बेतहनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गेंदवा फत्तेपुर वार्ड नंबर एक निवासी राधेश्याम बढ़ाई व कुंदू बढ़ई के रूप में हुई। जिन्हें बरामद सामान सहित बहराइच के रुपईडीहा कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें