श्रावस्ती। भिनगा नगर के मोहल्ला बारी स्थित शिवालय से शनिवार को शिवलिंग उठा लिया गया। जिसकी सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से सफेद संगमरमर का शिवलिंग बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
भिनगा नगर के मोहल्ला बारी निवासी रहे गंगा जमादार द्वारा शिवाला का निर्माण कराया गया था। जिसमें सफेद संगमरमर का शिवलिंग स्थापित कराया गया था। शनिवार को मंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्लेवासियों के बताए शिनाख्त के अनुसार दो लोगों को इटवरिया चौराहे से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान बारी मोहल्ला निवासी गोलू रावत उर्फ प्रमोद कुमार रावत व आकाश उर्फ अनुराग रावत के रूप में हुई। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी को सफेद संगमरमर का शिवलिंग बरामद किया।
इस दौरान पुलिस ने गोलू रावत के कब्जे से एक नुकीला भाला भी बरामद किया। जिनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। (संवाद)