फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गुंडा एक्ट के दो आरोपी जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। थाना क्षेत्र में अपराध का पर्याय बने दो आरोपियों को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी गजराज मिश्रा ने बताया कि गिलौला थाना क्षेत्र के जानकीनगर खुर्द निवासी संदीप सिंह पर लूट व गैंगस्टर सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अकार निवासी दिनेश पाल के विरुद्ध छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामले न्यायालय पर विचाराधीन हैं। स्थानीय पुलिस ने इन दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने दोनों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें