फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बोटा साखू की लकड़ी के साथ दो आरोपी गरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान हरैया तराई से पहले ग्राम तेलहर जाने वाले मार्ग से एक पिकप को रोका। जांच के दौरान पिकप पर 11 बोटा साखू बरामद की।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने छेदीराम निवासी इतवरिया लबड़वा थाना इकौना व उदय राज निवासी चिचड़ी थाना इकौना को गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों व्यक्ति लकड़ी से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ के दौरान दोनों ने लकड़ी को जंगल से काटा जाना स्वीकार किया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम में कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें