फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास संचालन का शिक्षकों को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ऑपरेशन सक्षम के तहत जिले के चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित होंगी। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के चयनित शिक्षकों को दो बैच में अलग-अलग प्रशिक्षण दिलाया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अंतिम दिन शुक्रवार को पांचों विकास खंडों के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में ऑपरेशन सक्षम के तहत चयनित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को स्मार्ट क्लास संचालन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया गया। शिक्षकों को दो बैचों मे विकास भवन सभागार मे बेसिक शिक्षा विभाग व एक संस्था की ओर से प्रशिक्षित किया गया। इसमें हरिहरपुररानी, जमुनहा, सिरसिया, इकौना व गिलौला क्षेत्र के 35 प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों के 70 शिक्षकों को शामिल किया गया। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की क्षमता वृद्धि, बच्चों को पठन-पाठन की स्मार्ट व डिजिटल सुविधा देना है।
सूचना संचार तकनीक की मदद से हम सीखने के तरीके को आसान बना सकते है। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद की पाठ्य विषयों को कार्टून के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। जिससे बच्चे सजीव रूप मे वस्तुओं को देख पाएंगे। इससे उनके अधिगम स्तर मे बहुत जल्दी सुधार हो सकेगा। बीएसए प्रभुराम चौहान ने कहाकि यह स्मार्ट रिसोर्स सेंटर सूचना संचार तकनीकी उपकरणों प्रोजेक्टर, लैपटॉप, स्मार्ट पैनल, वाई-फाई कनेक्टिविटी से लैस होंगे। जिससे पूरे क्षेत्र के स्कूल बच्चे और युवा लाभान्वित होंगे। इस दौरान संस्था के जिला कोआर्डिनेटर मनोज निषाद, दीनानाथ त्रिपाठी, प्रशिक्षक अरविन्द कुमार पाल, नंदिनी, श्रेया सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें