फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। लक्ष्मनपुर गंगापुर के मजरा फकीरचक निवासी युवक नानबाबू ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। बीते बुधवार की रात किसी काम से गांव के बाहर जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह बाहर पहुंचा तभी सड़क किनारे बने गड्ढे में ट्रैक्टर का एक पहिया चले जाने के कारण वह अनियंत्रित हो कर पलट गया। इसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंगापुर गांव के मजरा फकीरचक निवासी नानबाबू यादव (24) पुत्र त्रिभुव ट्रैक्टर लेकर बहराइच जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के लक्ष्मनपुर लहसोरवा के मजरा लाहसोहरवा गांव अपने ससुराल जा रहा था। वह ट्रैक्टर लेकर लक्ष्मनपुर गंगापुर गांव के बाहर निकला, तभी गड्ढे में पानी होने के कारण पहिया फिसल जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो पलट गया।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रैक्टर के चारो पहिये ऊपर उठ गए। जिसके नीचे दब कर नानबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग नित्यक्रिया के लिए निकले तो ट्रैक्टर पलटा देखकर इसकी सूचना नानबाबू के परिवारीजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों द्वारा घटना की जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर को सीधा कराया। लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें