फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
अजमेर में मार्ग दुर्घटना में हुई किशोर की मौत के बाद जमुनहा के लालबोझा दर्वेश पहुंचा किशोर का शव ? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। लालबोझा दर्वेश निवासी एक किशोर रोजगार की तलाश में अजमेर के पुष्कर गया था। जहां बुधवार को मार्ग दुर्घटना में किशोर की मौत हो गई। गुरुवार को किशोर का शव गांव पहुंचा। वहीं किशोर की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालबोझा दर्वेश निवासी इरफान (17) पुत्र यूसुफ अपने पिता के साथ अजमेर के पुष्कर गया हुआ था। इरफान अजमेर में एक सिलाई कंपनी में विगत पांच माह से नौकरी कर रहा था। जबकि उसके पिता यूसुफ अजमेर में ही कुछ दूरी पर दूसरी कंपनी में सिलाई का का काम करते हैं। इरफान बुधवार को अपने तीन साथियों के साथ कंपनी से कुछ दूर पर स्थित कमरे में खाना खाने के लिए जा रहा था।
तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह ट्रक के पिछले पहिए के पीछे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथियों द्वारा इसकी सूचना यूसुफ को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पिता के सुपुर्द कर दिय गया। यूसुफ बेटे के शव को लेकर गुरुवार को ललबोझा पहुंचा। इरफान की लाश देख परिवारीजनों का हाल बेहाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें