फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बनघुसरी गांव स्थित एक घर में शुक्रवार रात ताला तोड़ चोर घुस आया। जिसने घर में रखी नगदी व जेवर सहित अन्य सामान पार कर दिया। जिसकी जानकारी के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना लक्ष्मनपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी लक्ष्मनपुर बाजार अंतर्गत ग्राम बनघुसरी निवासी अमर श्रीवास्तव शुक्रवार रात परिवार सहित घर के बाहर सोया हुआ था। जबकि घर में ताला लगा था। इसी बीच पहुंचे चोर ने घर का ताला तोड़ दिया। इसके सहारे घर में घुसा चोर बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखी नगदी व जेवर सहित अन्य सामान पार कर ले गया।
सुबह जगे परिवारीजनों ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाकर देखने पर बक्से का ताला टूटा हुआ था। अमर श्रीवास्तव ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने घटना की जांच की। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें