फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पाकर श्रमिकों के बच्चों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर में श्रम विभाग द्वारा संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। जिन्हें जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने साइकिल प्रदान की। बाद में उन्हें हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया। साइकिल पाने वालों में 60 छात्राएं व 40 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक की बेटे-बेटियां जिन्होंने कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं उत्तीर्ण कर ली है। उन्हें विद्यालय आने-जाने के लिए साइकिल दी जा रही है। ताकि वह अपनी आगे की शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ सकें।
डीएम ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। बिना भेदभाव के लड़कों के बराबर उन्हें भी शिक्षित करें और आगे बढ़ावे ताकि उच्च पदों पर वह भी आसीन होकर अपना नाम रोशन कर सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, मदन पांडे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व लाभार्थी छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें